Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 4 व 5 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रवास पर रहेंगी
    • भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    • जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
    • कालाअंब के तीन बड़े उद्योगों पर लाखों का जुर्माना बकाया, बिजली काटने की सिफारिश
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    • रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन हेतू निविदाएं 06 जून तक करें जमा-विवेक शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समाई यूटिलिटी, दो की मौत एक महिला घायल
    दुर्घटनाएं

    अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समाई यूटिलिटी, दो की मौत एक महिला घायल

    By Himachal VartaMay 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- उप मंडल शिलाई के मोहराड गांव के साथ लगता सीमांत गांव शम्बर खेड़ा क्वानू क्षेत्र में एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो कर सीधे टोंस नदी में समा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चकराता के क्वानू मेलोत (शम्भर खेड़ा) से विकासनगर जा रही यूटिलिटी नंबर यूके 16 सीए 0337 सोमवार को सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी सीधी टोंस नदी में जा गिरी। वाहन में बैठे लोगों में दो की मौके पर मौत हो गई , जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवाया गया।
    वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे सूचना मिलते ही शम्भर , मेलोथ व मोहराड हिमाचल के ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से मृतकों व घायल महिला को बाहर निकाला। घायल महिला को निजी वाहन से उपचार हेतु देहरादून ले गए है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने हिमाचल वार्ता को बताया कि वाहन में 3 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर तहसील प्रशासन व चिकित्सकों की टीम ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों में मनोज (27) पुत्र राजेन्द्र निवासी क्वानू मैलोत, पूरण सिंह ( 48) पुत्र बरदावर सिंह निवासी क्वानू मेलोत जबकि घायल महिला सामो देवी (42) पत्नी पूरण सिंह निवासी क्वानू मैलोत की हालत गंभीर बनी हुई है , जिसका देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • 4 व 5 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रवास पर रहेंगी
    • भाषण प्रतियोगिता में डीएवी नाहन के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    • जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
    • कालाअंब के तीन बड़े उद्योगों पर लाखों का जुर्माना बकाया, बिजली काटने की सिफारिश
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने विद्यार्थियों का जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.