नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के सौजन्य से गवर्नमेंट प्राइमरी कन्या स्कूल नाहन सिरमौर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य नन्हें बच्चों को उनके बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करवाना था l कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को गुडटच व बेड टच पर प्रसारित कोमल लघु फिल्म के माध्यम से की गई l
जिसमे बच्चों को गुड टच और बैड टच पर छोटे बच्चे कैसे फर्क समझे इस पर संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत पीओ एनआईसी संतोष कुमारी ने बच्चों को सरल रूप से विस्तार पूर्वक समझाया और बाल श्रम अधिनियम 1986 बाल विवाह 2006 पर भी बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी l इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर प्रवीन अख्तर ने बच्चों को नशा खोरी पर संपूर्ण जानकारी दी व बच्चों से नशा न करने का वादा भी लिया l
संतोष कुमारी व प्रवीण अख्तर ने बच्चों को बाल श्रम एक्ट 1986 व बाल विवाह एक्ट 2006 और नशा खोरी पर तैयार की गई कविताओं का भी उच्चारण करवाया l इसके बाद कार्यक्रम के अंत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका ने सभी बच्चों को उचित जानकारी दी गई। पाठशाला में बच्चों के द्वारा पर्यावरण के उपलक्ष पर चित्रकला का भी आयोजन किया गया जिसमें नन्हे बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया l इस शिविर में जिला बाल संरक्षण की टीम के साथ पाठशाला के मुख्याध्यापक नरेंद्र मोहिल व अन्य अध्यापक गण सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया l
|
|
