नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन में 23 अक्टूबर को वाल्मीकि और सिख समुदाय के कुछ लोगों के बीच गेट लगाने को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार शाम को पुलिस थाना सदर नाहन में दोनों पक्षों से संबंधित 10 से 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद मामले में कई अहम सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब सामने आना बाकी हैं। पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 208/2026 दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 132 और 324(4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और अन्वेषण के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुरूप आगामी कार्रवाई की जाएगी। हिंसक घटनाक्रम के दौरान सार्वजनिक और अन्य संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनसे इसकी भरपाई करवाई जाएगी? यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता और नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी साबित होती है, तो क्या प्रशासन कानून के तहत क्षतिपूर्ति की कार्रवाई करेगा? शहरवासी इस संबंध में प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
Breakng
- नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
- दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश
- शिलाई विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं का हो रहा विस्तार- हर्षवर्धन चौहान
- महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर के अश्विनी नवरात्रों का एसडीएम राजीव सांख्यान ने विधिवत समापन किया
- त्रिलोकपुर नवरात्र मेले में मां बाला सुंदरी के दरबार में बरसा चढ़ावा, 1.67 करोड़ नकद के साथ 21 किलो चांदी और 28 तोले सोना अर्पित
- जन समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आवश्यक अधोसंरचना के विकास पर बल दे रही प्रदेश सरकार- डॉ. शांडिल
Wednesday, October 28
