नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़जिला सिरमौर के नाहन के विक्रमबाग़ में कांग्रेस सेवा दल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विक्रमबाग़ के पंचायत भवन में लगाया गया। यह शिविर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सचिव हरप्रीत कौर और जिला अध्यक्ष सुनीता की अध्यक्षता में लगाया गया डॉ. वाईएस परमार गवर्नमेंट कॉलेज की डॉक्टर सी जसवाल और डॉक्टर राजेश शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने यहां उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व से भी अवगत कराया। प्रदेश सचिव हरप्रीत कौर ने बताया कि शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गौरतलब यह है कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी या खून की कमी नहीं होती बल्कि 24 घंटे के भीतर ही शरीर उस कमी को पूरा कर लेता है।रक्तदाताओं को कांग्रेस सेवा दल की ओर से फल तथा अन्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला सचिव गफ्फार खान, यंग ब्रिगेड आमिर खान, प्रदेश मेंबर गुलशन खान, सपना, अलका, मुस्कान, सौम्या, अनीता, बबली, अमृता, शमशीरा, ममता, पिंकी, बिट्टू, हरभजन, संजीव, गुड्डू आदि सदस्य उपस्थित थे।
Breakng
- लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
- 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में 395 महिला अभ्यर्थी ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की कुल 856 ने दी परीक्षा
- करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों के बीच स्वावलंबन पर उपमा धीमान ने प्रशिक्षित युवतियों को दिया हुनर दिखाने का मंच
- पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
- नाहन हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के 10 से 12 लोग पूछताछ के लिए तलब
Thursday, October 29
