नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- आज शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप पाँवटा प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास, ग्राम पंचायत कुंडियों व ग्राम पंचायत जामनीवला में कार्यकर्ताओं व जनता से मिले। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धिया व जयराम सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियाँ को जनता के समक्ष रखा। जनता वर्तमान प्रदेश सरकार बनने व उनकी 10 गारंटियों को 10 दिन में पूरा करने का भरोसा देने पर ख़ुद को ठगा महसूस कर रहीं हैं। यहाँ की जनता पुनः देश में मोदी सरकार बनाने व प्रदेश सरकार को सबक़ सिखाने के लिए पुनः यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता पहले से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को लीड देकर लोकसभा मे भेजेंगे। सांसद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी ने इस जन संवाद कार्यक्रम में लोगों के साथ संवाद किया व उनकी समस्याओ को सुना। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान बलबीर धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, जिसमंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, रामप्रसाद, गगन चौधरी, चरणजीत चौधरी, राजेश चौधरी, आरिफ अली, गुलजार सिंह, धर्म सिंह, राजेश कुमार, मेहर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
