श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राश्टृीय स्तरीय अलंकरण समारोह के अवसर पर बुधवार को देषभर से चुने गए लोगो को समाज सेवा, साहित्य मे अमूल्य योगदान, संस्कृति, पत्रकारिता व संगीत जैसी विधांओ मे अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाष राही व महासचिव दिनेष ताष ने बताया कि 28 जून को यह राश्ट्रीय स्तरीय महा अल्ंकरण समारोह वषिश्ठ आश्रम बायरी मे धूमधाम से मनाया गया। इस महा अलकरण समारोह के मुख्यअतिथि डॉक्टर देवप्रिया संकाय अध्यक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि महा महोपाध्याय डॉक्टर मनोहर लाल आर्य प्रोफेसर एवं अध्यक्ष संस्कृति विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि हिमवंती मिडिया के एम डी अरविंद गोयल विषेश अतिथि थे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रकाश भारतीय सिमरन ने भजन गजलों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वही बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा ने कार्यक्रम में कई भजन प्रस्तुत किए। इस वर्श साहित्य समाज सेवा व संगीत के लिए 11 लोगो को सम्मानित किया गया। इस दोरान सुगम संगीत पर आधारित गीत गजल के विषेश कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राही ने बताया कि सिरमौर कला संगम प्रतिवर्ष 1958 से स्थापित संगम द्वारा देश प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को उनके समाज को दिए गए विभिन्न उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराजा राजेंद्र प्रकाश, डॉक्टर यशवंत सिंह परमार व आचार्य वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा समाज सेवा साहित्य संस्कृति क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो लोगो को संगम हर वर्श सम्मानित और अलंकृत करता है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा क्षेत्र में अब तक 1100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है।समारोह में डा. गंगा राम राजी, बलदेव राज भारतीय, प्रभात कुमार, शंकुतला चौहान, डा. शरदचंद्र त्रिवेदी, सरिता गर्ग, दक्षा शर्मा, विशारद सिहं, प्रताप पराशर, बाल कलाकार भाविक राजा व पत्रकार अमित अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को संगम की ओर से एक माला, मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रस्सतिपत्र , शाल व साहित्यिक पुस्तकें भेंट की गई। इस मौके पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग,पूर्व प्रधान शंकुतला देवी रविन्द्र गोयल, महिला मण्डल की प्रधान नीलम अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश ताश, इन्द्र प्रकार गोयल, अंगिता ताश, अशोक अग्रवाल व सत्यदेव सैनी सहित संगम से जुड़े अन्य पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ददाहू के नीकट बायरी मे बुधवार देर रात तक चले इस समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, लोकगीत -संगीत व पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठजनो को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
Breakng
- तंबाकू की लत को छोड़ने में मदद करेगी RYZE निकोटीन
- पक्का टैंक क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से बिजली डेढ़ घन्टे रही गुल
- शिवपुर क्षेत्र में चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद
- डाडो क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से विधुत आपूर्ति ठप्प ग्रामीण परेशान।
- शिलाई स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मॉक अभ्यास का हुआ आयोजन
- कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
Saturday, May 31