Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पक्का टैंक क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से बिजली डेढ़ घन्टे रही गुल
    सिरमौर

    पक्का टैंक क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से बिजली डेढ़ घन्टे रही गुल

    By Himachal VartaMay 31, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):-  शहर में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे, लखदाता पीर क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बंदर बिजली के ट्रांसफार्मर और लाइनों तक पहुंच गए, जिससे कई बार बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। करीब 4 बजे के बाद बिजली लगातार चली गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालंकि बिजली विभाग ने चुस्ती दिखाते हुए तुरंत एक टीम मौके पर भेजी। मरम्मत कार्य के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

    बिजली विभाग के अनुसार, बंदरों की वजह से सुंदर बाग, पक्का टैंक, पोस्ट ऑफिस एरिया और न्यू कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई । गर्मी के इस मौसम में अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है। बंदरों का आतंक पिछले कई वर्षों से जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग रोज़मर्रा के कार्यों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    निवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद व वन विभाग मिलकर बंदरों को पकड़ने और शहर में उनकी बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाएं। साथ ही बिजली विभाग से भी ट्रांसफार्मर व लाइनों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की अपील की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.