शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में दी गई कांग्रेस की गारंटियां सबसे बड़े मुद्दे हैं। सत्ता में आए सरकार को 8 महीने हो आए पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रू प्रति महीने का इंतजार कर रही है। सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।
किसान गोबर के ढेर लगाकर बैठा है। किसानों ने लाखों लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं। परंतु प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान लोन पर ब्याज भर रहा है, दूध 40 रू प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध को 100 रू प्रति लीटर खरीदने की गारंटी भी कांग्रेस नेताओं ने दी थी।प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल ही मिलनी है। इस तरह पांच साल के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी। एक साल पूरा होने को आया है। एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है। हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जनता को दी थी। हम जानना चाहते हैं कि सरकार प्रदेश की जनता को दी गईं गारंटियां पूरी क्यों नहीं कर रही है। लोगों को बरगलाया क्यों जा रहा है
कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं। कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए। चिकित्सालय चल रहे थे, डॉक्टर बैठा हुआ था पर सस्थान बंद कर दिए। तहसीलें, उप तहसीलें, पटवार सर्कल, एसडीएम के दफ्तर, एक्सईएन, एसडीओ, जेई के दफ्तर सब चल रहे थे। इस सरकार ने सब बंद कर दिए। यह कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों का हिस्सा नहीं था। जो गारंटी नहीं दी, उसे पूरी कर रहे हैं और जो गारंटी दी है उसको पूरा न कर अलग-अलग मुद्दों की तरफ ध्यान भटकाने में लगे हैं।
Breakng
- सिरमौर के सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- बड़े स्तर पर अवैध खनन मारकंडा नदी में हो रहा है : डॉ बिंदल
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- जामना से पकड़ी 55 शीशीयां नशीला सिरप व 16,700 कैश, आरोपी गिरफ्तार
- एवीएन स्कूल के दो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में मिला स्थान
- मोदी की ताकत का लोहा दुनिया मानती है लेकिन भारत के विपक्षी दलों को तकलीफ़ होती है : प्रताप सिंह रावत
Sunday, May 18