शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से इसी साल से ग्रीन फीस की वसूली शुरू हो सकती है। नगर निगम सदन के फैसले के बाद निगम प्रशासन ने इस मामले में दस सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में चार पार्षदों, एनएचएआई और नगर निगम के विधि और तकनीकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी ग्रीन फीस को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। शहर के प्रवेश द्वारों पर कहां और कैसे वाहनों से ग्रीन फीस वसूली जा सकती है, इसे लेकर भी जगह तय की जाएगी। नगर निगम ने साल 2014 में भी बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन फीस वसूली शुरू की थी। लेकिन हाईवे पर बैरियर लगाकर फीस वसूली पर बाद में विवाद हो गया। इसके बाद यह वसूली बंद करनी पड़ी थी। अब दोबारा इसे शुरू करने के लिए कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में पार्षद राम रतन वर्मा, गोपाल शर्मा, अनिता शर्मा, विशाखा मोदी, विधि अधिकारी, एनएचएआई, नगर निगम के अधिशासी अभियंता, संपदा शाखा के अधीक्षक भी सदस्य होंगे।
Breakng
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
- नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
- बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
Wednesday, July 9