Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 210 नई बसें शामिल होंगी यात्रियों को मिलेगी खटारा बसों से निजात
    शिमला

    हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 210 नई बसें शामिल होंगी यात्रियों को मिलेगी खटारा बसों से निजात

    By Himachal VartaSeptember 12, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के बेड़े में 210 नई बीएस-6 बसें शामिल होंगी। टाटा कंपनी की 173 बसें हिमाचल पहुंच चुकी हैं जबकि 37 बसें पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) के लिए नालागढ़ में खड़ी हैं। 47 और 28 सीटर नई बसें मिलने से यात्रियों को एचआरटीसी की खटारा हो चुकी कई बसों में सफर करने से छुटकारा मिलेगा। बीएस-6 बसों में जहां यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, वहीं यह बसें कम ईंधन में ज्यादा माइलेज देंगी। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। एचआरटीसी की नई बसें टाटा के गोवा प्लांट में तैयार की गई हैं। गोवा से यह बसें मालगाड़ी के रेल रैक के माध्यम से पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई हैं। पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) के दौरान निगम के अधिकारी बसों का निरीक्षण करेंगे। एचआरटीसी और टाटा कंपनी के बीच हुए करार की शर्तों के अनुसार बसें तैयार हुई हैं या नहीं पीडीआई में यह जांचा जाता है। इसके बाद एचआरटीसी मुख्यालय बसों का विभिन्न डिपो को आवंटन करेगा। एचआरटीसी की नई बसों में एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा है। सीटों के बीच लेग स्पेस अधिक है। बस के भीतर सामान रखने के लिए बड़े कैरियर हैं, बस के पीछे डिग्गी की सुविधा भी है। छत पर कैरियर नहीं हैं। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के आदेशों के चलते बसों पर कैरियर की सुविधा नहीं दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
    • किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
    • नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
    • बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
    • हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.