शिमला, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की आध्यक्षता में आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए परिवहन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पुलिस विभाग को नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाना और ओवर लोडिंग पर अकुंश लगाने के आदेश दिए ताकि सड़क सुरक्षा को कारगर बनाया जा सके और अमूल्य जानों को बचाया जा सके। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करने के आदेश दिए और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर बल दिया और संवेदनशील स्थानों पर कै्रश बेैरियर स्थापित करने का आहवान किया जो कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जिला में एम्बुलेन्स तैनात करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन सड़क दुर्घटना के समय लोगों की मदद करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करेगा ताकि अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। बैठक में परिवहन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
