ऊना, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी द्वारा 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कम्पनी परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी व वीएमसी के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई के साथ-साथ चार से पांच साल का अनुभव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।28 सितम्बर को एस्कॉन इंडस्ट्री परिसर में ही आयोजित होगा साक्षात्कार इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ एस्कॉन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी द्वारा इलैक्ट्रिशियन के एक पद और सुपरवाइज़र व लैब सहायक के दो पदों हेतू आयोजित होने वाला साक्षात्कार भी 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कम्पनी के ही परिसर में आयोजित किया जाएगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
