चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 27 सितंबर को सदर विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उनके घर जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में शिक्षा खंड चुवाड़ी की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह 29 सितंबर को सुबह 11:00 बजे थुलेल में शिक्षा खंड सिहुंता की अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उसके उपरांत में शाम 5:00 बजे नाग मढौर में नाग बिंतरू और नाग मढौर जातर में सम्मिलित होंगे। 30 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष शिमला के लिए रवाना होंगे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
