ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन(आईओसी)के निर्देशानुसार एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेने से पहले आपका मोबाइल फोन ऑन होना चाहिए। इसके साथ ग्राहक को एक नया यूनिक नंबर डिलीवरी बॉय को देना होगा। कमल गैस एजेंसी ऊना के प्रबंधक बलबीर सिंह ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करते समय डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेटर कोड ) नंबर देना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है। अक्सर कालाबाजारी के लिए लोग जिनके सिलिंडर कम इस्तेमाल होते हैं, उनके नाम पर बुकिंग करते हैं। इस सत्यापन प्रक्रिया के आने से अब कालाबाजारी पर रोक लगेगी। बलवीर सिंह ने कहा कि चार नंबर का डीएसी कोड उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर कोई उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो गैस एजेंसी में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय को डीएसी नंबर जरूर दें।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
