Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ड्रग फ्री हिमाचल” एप से प्रदान करे मादक पदार्थों से सम्बंधित जानकारी – आदित्य नेगी
    शिमला

    ड्रग फ्री हिमाचल” एप से प्रदान करे मादक पदार्थों से सम्बंधित जानकारी – आदित्य नेगी

    By Himachal VartaSeptember 27, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ नार्को समन्वय केंद्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उदेश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप भी शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे की सप्लाई और कारोबार के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का पुलिस को भी पता नहीं चल पाता। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नशे की जानकारी प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर भी संपर्क कर सकते हैं।उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी जिला में पोस्त एवं भांग की फसल की अवैध खेती की निगरानी के संदर्भ में भी उचित कदम उठाएं। यदि जिला में कहीं पर भी नशीले पदार्थों की खेती की जा रही है तो उसे तुरंत प्रभाव से नष्ट करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविरों का भी आयोजन करने तथा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.