शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे ड्रग डीलर नशे की खेप हिमाचल पहुंचा रहे हैं। दिल्ली में नाइजीरियन भी इस धंधे को चला रहे हैं।हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सरकार उनकी संपत्तियां जब्त करेगी। पुलिस विभाग ने ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने का फैसला लिया है। हिमाचल में चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं। शहरों के अलावा जनजातीय क्षेत्रों में भी यह नशा सप्लाई हो रहा है। पुलिस का मानना है कि एक बार चिट्टा लेने से व्यक्ति इस नशे का आदी बन जाता है। नियमों के तहत पांच ग्राम से कम चिट्टा पकड़े जाने पर आरोपी को जमानत मिल जाती है। अब सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार ने इनकी संपत्तियों को जब्त करने का फैसला लिया है। बीते तीन साल में इस नशे के धंधे में संलिप्त 4445 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बैठे ड्रग डीलर नशे की खेप हिमाचल पहुंचा रहे हैं। दिल्ली में नाइजीरियन भी इस धंधे को चला रहे हैं। इस साल एक जनवरी से 31 अगस्त तक पुलिस ने साढ़े 11 किलो चिट्टा पकड़ा है। इस साल 1574 केस हो चुके हैं। इनमें 2136 पुरुष व 79 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी राज्यों में चिट्टे का प्रकोप है। हिमाचल के लिए यह भी बड़ी समस्या बनती जा रही है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
