चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी नगर के समीप कुठेढ गांव में तीन दिवसीय नाग मंढ़ौर जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया । यह तीन दिवसीय जात्र मेला विनतरू नाग अपने भाई नाग मंढ़ौर के साथ मिलन को लेकर मनाया जाता है । कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ में उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्य करण तथा योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विनतरू नाग एवं नाग मंढ़ौर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा । उन्होंने मंदिर कमेटी को 11 हजार की धनराशि देने देने की घोषणा भी की । यहां महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस क्षेत्र में नाग पूजा को भी अधिक अधिमान दिया जाता है । हर वर्ष विनतरू नाग प्रयूंगल गांव से कुठेढ गांव में अपने भाई मंढ़ौर नाग से मिलने आते हैं।इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चंबियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाडक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, नाग मढौर मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उप प्रधान शेर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
