चंबा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया । उपायुक्त ने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया में निरंतर योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है । वृद्धजन मतदाताओं के जज्बे से विशेषकर युवा एवं भावी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव और भय मुक्त होकर मतदान करने के प्रति प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए । इस दौरान उपायुक्त ने 105 वर्षीय शतायु वृद्धजन आईकॉन प्यार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम जिला के सभी उपमंडलों तथा मतदान केंद्र स्तर पर में आयोजित किया गया। तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह ने इस दौरान मतदान केंद्र- 43 जन्नी में 102 वर्षीय शतायु मतदाता सिल्लो देवी को सम्मानित किया । इस अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं सहित सहायक आयुक्त मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
