कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के सबसे पुराने कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर के लिए हवाई सेवाओं में इजाफा हो गया है। दिल्ली-चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के लिए भी अब हवाई सेवाएं आज से शुरू हो गई है। अब अमृतसर से भुतंर आने वाले यात्रियों सुविधा शुरू हुई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जहाज का वाटर कैनन के साथ स्वागत किया। जानकारी के अनुसार अमृतसर से भुंतर 18 और भुंतर से अमृतसर 26 सवारियां पहली फ्लाइट में गईं। आज से यह नई हवाई सेवा आरंभ हुई है।कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों का स्वागत किया। एलायंस एयर कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से श्री गुरु रामदासजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई है। एयरलाइन ने आज से यह उड़ानें संचालित करना शुरू कर दी हैं। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एटीआर 42-सीटर विमान के माध्यम से संचालित की जाएगी। उड़ान से सैलानियों को कुल्लू-मनाली आने जाने में सुविधा मिलेगी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
