Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिजनेस प्रोमोशन सेंटर खोले जाएंगे।
    शिमला

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिजनेस प्रोमोशन सेंटर खोले जाएंगे।

    By Himachal VartaOctober 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में एक बिजनेस प्रोमोशन सेंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में रविवार को औद्योगिक क्षेत्र शोघी में बिजनेस प्रोमोशन सेंटर का उद्घाटन किया। बिजनेस प्रोमोशन सेंटर के नवीनीकरण पर 1.57 करोड़ रुपए व्यय किए है। उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और विस्तार के लिए प्रयास किए जा रहे है, ताकि वहां पर लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इन उद्योगों को विभाग द्वारा प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के प्रति कटिबद्ध है। गत दिनों हुई भारी बरसात से प्रदेश एक कठिन दौर से गुजर रहा है और इससे निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।इस आर्थिक पैकेज में क्षतिग्रस्त मकान के लिए जहां पहले 1.30 लाख दिया जाता था, उसे बढ़ाकर सात लाख रुपए किया गया है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला से भीड़-भाड़ को कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों का योजनाबद्ध तरीके से विस्तार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आपदा से शिमला शहर में लगभग 600 पेड़ क्षतिग्रस्त एवं काटे गए इसलिए पर्यावरण की दृष्टि से शिमला को बचाना आवशयक है। केंद्र सरकार से केवल 350 करोड़ की ही आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.