Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – अपूर्व देवगन
    चंबा

    अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaOctober 3, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। उपायुक्त ने अवैध खनन को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ाई से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने सभी अधिकृत विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वयन स्थापित कर अवैध खनन पर प्रभावी निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना पंजीकरण के ट्रैक्टरों को उपयोग में लाकर नियमों के अवहेलना की जा रही है जिसके लिए उन्होंने बिना पंजीकरण के चल रहे ट्रैक्टरों को जब्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन रास्तों का उपयोग अवैध खनन के लिए किया जा रहा है उन रास्तों को भी तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। उन्होंने अवैध खनन के मामलों में सामूहिक प्रयास की जरूरत पर बल देते हुए पुलिस विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि खनन विभाग, पुलिस व वन विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन को लेकर प्रभावी कदम उठाएं ।
    महाप्रबंधक उद्योग एवं खनन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि विभाग द्वारा 298 चालान किए गए हैं और गत 6 महीनों में 11 लाख 71 हजार रुपए की धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई है ।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा,भटियात पारस अग्रवाल, डलहौजी अनिल भारद्वाज, सलूणी नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.