Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
    ऊना

    उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    By Himachal VartaOctober 3, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को पं. एमएल दत्त स्मार्क रावमापा खड्ड में अंडर-19 लड़कों की 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के सफल अयोजन की कामना की तथा खेल आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि खेलों को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेलों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।
    मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि बच्चों को घरद्वार पर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 33 रावमापा, 7 राउपा, 12 रामापा व 74 प्राईमरी स्कूल स्थापित किए गए हैं जिसमें शिक्षा के सभी बुनियादी ढांचे उपलब्ध है। इसके अलावा हरोल हल्के में हरोली, बीटन व खड्ड में तीन डिग्री कॉलेज बनाए गए हैं जोकि उच्च स्तर की शिक्षा के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में भव्य इंडोर स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा जिसका हाल ही में शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यह कॉलेज मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हरोली कॉलेज का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। तीनों कॉलेज उच्च शिक्षा के लिए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहाकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि पंजावर में मिया हीरा लाल के नाम से भव्य भवन बनाया जाएगा जिसके लिए तीन करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं तथा भूमि भी स्थानंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खड्ड स्कूल का कायाकल्प किया जाएगा स्कूल की कॉलेज की तर्ज पर बनाया जाएगा।
    मुकेश अग्निहोत्री ने शिक्षकों से आहवान किया कि स्थानंतरण में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई, खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में ध्यान दें ताकि विद्यार्थी आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सलोह में लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से ट्रिपल आईटी का निर्माण किया गया है। केंद्रीय विद्यालय बनाया गया है। सहकारिता के क्षेत्र में पहला लॉ और नर्सिंग कॉलेज खोल कर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी।
    उप मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से कहा कि जिन बच्चों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे अपना ड्राईविंग लाईसेंस अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने लाईसेंस बनाने की प्रक्रिया को पहले से आसान बनाने के लिए इसकी प्रक्रिया ऑनलाईन शुरू कर दी है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़ं।
    उन्होंने कहा कि ऊना जिला विकास में नम्बर एक होगा इसी ध्येय के साथ निर्णायक विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसके लिए सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि विकास स्वयं के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए है। विस क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड एक ऐसा क्षेत्र है यहां हर विकास कार्य के लिए भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा हरोली विस निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए उनका अपना एक अलग एजेंड़ा है जो ठान लिया उसे पूर्ण करना मुख्य उद्देश्य है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए हरोली विस के तहत टाहलीवाल में पुलिस थाना खोला गया है जिसमें लगभग 50 के करीब अधिकारी व कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि टाहलीवाल बार्डर के साथ लगता गांव है यहां काफी समय से पुलिस थाना खोलने की मांग थी जोकि पूर्ण हो चुकी है तथा इसके खुलने से नशे जैसी गतिविधयों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध लगाम लगाने में और अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया कि नशे से दूर रहे तथा सिंथैटिक ड्रग के कारोबारियों से भी बचकर रहें और आज यह संकल्प लेकर जाएं कि भविष्य में नशा नहीं करेंगे।
    इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से 31 हज़ार रूपये आपदा राहत कोष में दिए।
    उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने आय हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के 34 स्कूलों के लगभग 500 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हर सुविधा का उचित प्रबंध किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
    इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया तथा खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ ग्रहण की।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा, उप प्रधान राम प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, लीगल सैल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, मंडलाध्यक्ष विनोद विट्टू, एसएमसी विकास दत्ता के अतिरिक्त पूनम दत्ता, अश्वनी दत्ता, प्रधानाचार्य पुरूषोतम, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.