Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन
    ऊना

    नशे की रोकथाम सहित अपराध नियंत्रण में करें सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग – अभिषेक जैन

    By Himachal VartaOctober 3, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     जिला मुख्यालय ऊना में नशे के प्रचलन व रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अभिषेक जैन सचिव गृह विभाग हिमाचल प्रदेश ने की। बैठक में अभिषेक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ कारगर कदम उठाते हुए निर्भीकता के साथ कार्य करें।
    अभिषेक जैन ने कहा कि ऊना जिला में नशे के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की बदौलत इससे संबंधित आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है तथा इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद नशे के खिलाफ और अधिक सख्त एवं कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस विभाग बेहतरीन समन्वय के साथ कार्य करें ताकि राज्य में बाहर से आने वाले नशे की आपूर्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के सभी क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों में नशे की रोकथाम के लिए जन जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में आम जन मानस को शिक्षित कर नशे की मांग में कटौती की जा सके।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला में कार्यरत नशा मुक्ति केंद्रो में व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला में कानून व्यवस्था सहित नशे के खिलाफ अपनाई जा रही कार्रवाई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित सूचना प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाए ताकि कम जनशक्ति के साथ बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके। बैठक में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाहियों के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.