Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»अब पेट्रोल पंपों पर चार्ज होगी इलेक्ट्रिक गाडिय़ां
    शिमला

    अब पेट्रोल पंपों पर चार्ज होगी इलेक्ट्रिक गाडिय़ां

    By Himachal VartaOctober 10, 2023
    Facebook WhatsApp
     शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 54 पेट्रोल पंपों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से 54 चार्जिंग स्टेशन चिन्हित कर लिए गए है। यहां पर चार्जिंग स्टेशन भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंपों के अलावा प्रदेश में 81 अन्य साइटों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने साइट फाइनल कर दी है। कुल मिलाकर 135 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को प्रदेश में वाहन चार्ज करने में परेशानी नहीं आएगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को भी पेट्रोल भरवाने की तरह जगह-जगह चार्जिंग की सुविधा मिले। इसके लिए विभाग ने कुल 135 चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिन्हित की है।छह ग्रीन कॉरिडोर मेें यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसमें परवाणू-ऊना-नूरपुर मार्ग, पांवटा-सोलन-शिमला सडक़, परवाणू-शिमला-रिकांगपिओ -ताबो, मंडी-पालमपुर-पठानकोट और कीरतपुर-मंडी-केलांग मार्ग पर यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इन चार्जिंग स्टेशनों स्थापित करने की लिए परिवहन विभाग आगामी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। आगामी प्रकिया पूरी करने के बाद जल्द ही आने वाले समय में इस काम भी शुरू होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.