कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने वन विभाग और निजी भूमि में उगाई भांग के खेतों में रेड की। इस दौरान जहां पुलिस ने जहां 2 लाख से ऊपर भांग के पौधे बरामद किए। भांग की मलाई करते हुए पुलिस ने 34 लोगों को मौके पर धर दबोच लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ सदर थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार डीआईजी मंडी रेंज मधुसूदन की अगवाई में कुल्लू पुलिस की टीम ने मणिकर्ण घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में दबिश दी। टीम में एएसपी कुल्लू, डीएसपी कुल्लू, डीएसपी मनाली भी मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर भांग की खेती पाई गई। छह केस कुल्लू थाने में दर्ज किए गए हैं, वहीं पुलिस ने 5 किलो 19 ग्राम चरस बरामद की है, जबकि 110 किलो 572 ग्राम भांग का बीज भी मौके पर बरामद किया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
