Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल में प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
    शिमला

    हिमाचल में प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

    By Himachal VartaOctober 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल में प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के निचले एवं मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हो सकती हैं, तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 15 और 16 अक्तूबर को भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान गिरने से प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। हालांकि प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तामपान अभी भी सामान्य से अधिक चल रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तामपान लाहुल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुंदरनगर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 12.2 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 16.2 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 16.8 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 19.4 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर 13.0 डिग्री सेल्सियस, केलोंग में 4.1 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर 13.0 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में दिन के समय जहां धूप खिली रही, तो शाम के समय बादल छाए रहे। शिमला में धूप के बची ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। इसके कारण वातावरण में थोड़ी ठंडक भी महसूस की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में देवदार के पौधों से इन दिनों पोलन गिर रहा है। हवा में पोलन के कारण गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह पोलन के कण लोगों की आंखों व सांस को प्रभावित कर रहे है। ऐसे में अगर बारिश होती हैं, तो फिर लोगों को पोलन से मुक्ति मिल जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.