Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»मौसम ने ली करवट मूसलाधार बारिश के साथ पहाड़ों पर हिमपात
    चंबा

    मौसम ने ली करवट मूसलाधार बारिश के साथ पहाड़ों पर हिमपात

    By Himachal VartaOctober 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    चम्बा( हिमाचल वार्ता न्यूज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिला चंबा में मौसम ने एकदम से करवट बदल ली। इस कारण जिलाभर में मूसलाधार वर्षा सहित ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होने से समूचा जिला चंबा शीतलहर की चपेट में आ गया।धूप खिलने से हुई थी तापमान में बढ़ोतरीकुछ दिन से मौसम साफ रहने व चटक धूप खिलने से जिला में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी और मौसम सामान्य बना हुआ था। मगर शनिवार सुबह मौसम ने एकाएक करवट बदली और आसमान में काले घने बादलों ने डेरा जमा लिया। वर्षा के साथ तेज सर्द हवाएं चलने लगी जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई।जिला के पांगी क्षेत्र के निचले इलाकों में वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों चसकभटोरी, चसक मुर्छ, सून, उदीन हिल्लु टवान, हुडान ,हुडान, कुमार, परमार, परमार भटोरी, सुराल, सुराल भटोरी, प्रेग्राम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से पांगी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। वहीं बर्फबारी के कारण साचपास दर्रा भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।पांगी की लुज, धरवास, साच, पुरथी समेत समस्त पांगी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पांगी के बड़े बुजुर्गों का कहना है अगर रात को भी वर्षा होती रही तो बर्फ पड़ सकती है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। पांगी में बर्फबारी से सेब, अखरोट, ठांगी, खुमानी समेत कई नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं कृषि विकास अधिकारी नरेश कुमार नायक का कहना है जमीन में नमी की दृष्टि से वर्षा तो फायदेमंद है। मगर बर्फबारी से पेड़ पौधों का नुकसान होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.