Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आमजन की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम विशेष बसें चलाएगा।
    कुल्लू

    अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आमजन की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम विशेष बसें चलाएगा।

    By Himachal VartaOctober 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में आमजन की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम विशेष बसें चलाएगा। कुल्लू से भुंर, बजौरा, लेफ्ट बैंक, कुल्लू पाहनाला, ब्यासर, खराहल, लगघाटी के बीच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 23 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के चलने से लोगों को भीड़ में सफर करने से निजात मिलेगी।पर्यटकों को यातायात की मिलेगी बेहतर सुविधाअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में करीब डेढ़ सप्ताह के लिए चलने वाली अतिरिक्त बस सेवा का एचआरटीसी ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इसमें 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा जबकि मनाली में खड़ी बसों को भी दशहरा उत्सव के लिए चलाया जाएगा। दशहरा से एक दिन पूर्व इन बसों का संचालन होगा। बाशिंग, बबेली, बंदरोल, रायसन, डोभी, के लोगों के साथ पर्यटकों को भी बेहतर यातायात सुविधा प्रदान की जायेगीदशहरा उत्सव के लिए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। लोगों की आवाजाही के लिए परिवहन निगम ने शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त बस सेवा प्रदान करने की योजना बनाई है। हर पांच से 10 मिनट के अंतराल में लोगों को पिरड़ी से कुल्लू और कुल्लू से पिरड़ी तक बस की सुविधा मिलेगी। दशहरा उत्सव के दौरान लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में रात्रि संध्या के कार्यक्रम रात 10:00 बजे तक होंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुल्लू के आस पास बस चलाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के बाद लोग बस में अपने घर जा पाएंगे। निगम की ओर से तैयार रोडमैप में दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के समापन के बाद जिस क्षेत्र के लोग अधिक होंगे, उस क्षेत्र के लिए लोगों की मांग पर बस चलाई जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा जाएगा।अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू के पशु मैदान में अस्थाई बस अड्डा बनाया जाएगा। यहीं से बसों का संचालन किया जाएगा। हर साल भी कुल्लू दशहरा में ढालपुर स्थित पशु मैदान में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाता है। यहां से भुंतर, पाहनाला, मंडी की तरफ जाने वाले बसों को भेजा जाता है। जबकि खराहल, मनाली, भेखली की तरफ जाने वाली बसें सरवरी बस अड्डा से चलती हैं। सभी वाहनों के ढालपुर में प्रवेश करने से जाम की समस्या पेश आती थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.