कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में इस बार कृषि विभाग और आतमा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में मिल्ट से निर्मित व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। आत्मा परियोजना निदेशक डा. सुशील कुमार ने बताया कि इस बार विभाग की ओर से जो प्रदर्शनी स्टॉल सजाए जाएंगे, वहां पर कोदरे की चाय, कोदरे की सिड्डू, सलियारे की खीर, फेमबड़ा, सूप और काऊनी की खिचड़ी मुख्य रूप से विभाग के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां पर लोग मोटे अनाज की जो किस्में विलुप्त हो रही हैं, उनके बारे में व्यंजन तैयार करके लोगों को परोसे जाएंगे। इसके अलावा विभाग की विभिन्न प्रकार की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को प्रदर्शनियों के माध्यम से मौके पर व्यावहारिक रूप से जागरूक किया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
