चिंतपूर्णी (हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी के दरबार में आयोजित किए गए असुज नवरात्र मेले के दौरान रविवार को महाअष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को असुज नवरात्र मेले का समापन होने जा रहा है। जबकि उससे ठीक 1 दिन पूर्व महाअष्टमी के मौके पर माता श्री चिंतपूर्णी का विशेष पूजा अर्चना की गई। महाअष्टमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन किए। इस दिन माता जी की पावन पिंडी के तीन बार शनान, सिंगार व आरती होती है। इस दिन बलि प्रथा का भी विशेष महत्व है नारियल के गोलों को बलि दी जाती है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
