Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»एचआरटीसी की बस सेवा द्वारा खाटूश्याम की यात्रा हुई सुगम
    ऊना

    एचआरटीसी की बस सेवा द्वारा खाटूश्याम की यात्रा हुई सुगम

    By Himachal VartaOctober 23, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने माता श्री चिंतपूर्णी बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रथम दर्शन बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और सरकार के प्रयासों से एचआरटीसी द्वारा लोगों को धार्मिक स्थानों के दर्शन करने हेतू यह बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से दो प्रमुख अंतर्राज्यीय धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी और खाटूश्याम जुडेंगे जिससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा भी आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के शुरू होने से कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन व बिलासपुर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सायं 4 बजे माता श्री चिंतपूर्णी से चलेगी तथा ऊना-चंडीगढ़-पेहवा-हिसार-सीकर होते हुए अगली सुबह 8ः20 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह बस ऊना से सांय 5ः40 बजे, चंडीगढ़ से 8ः40, पहेवा से 10ः50, हिसार से 1ः45 व सीकर से प्रातः 7 बजे खाटूश्याम के लिए निकलेगी। उन्होंने बताया कि वापसी आते समय यह बस खाटूश्याम से सायं 5 बजे चलेगी और प्रातः 7ः30 बजे मात श्री चिंतपूर्णी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस रूट की बुकिंग ऑनलाईन पोर्टल www.hrtc.hp.com पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा हिमाचल प्रदेश से हिसार, झूंझनू, सीकर व खाटूश्याम के लिए पहली बस सेवा है।
    मंडलीय प्रबंध हिमाचल पथ परिवहन निगम अवतार कंवर ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी से खाटूश्याम तक इस बस सेवा की एक तरफा तय दूरी 722 किलोमीटर बनती है जिसका कुल किराया 840 रूपये प्रति यात्री है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम अन्य प्रमुख स्थानों जिसमें अमृतसर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, ऋषिकेश के लिए बस सेवाएं चलाने पर विचार कर रहे हैं।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंब शमशेर अली, एसडीएम अंब विवेक महाजन, आरएम सुरेश धीमान, एमआरसी गु्रप से प्रवेश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान चिंतपूर्णी शशि वाला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.