शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)त्यौहारी सीजन के दौरान शिमला शहर के कारोबारियों ने शहर के लोगों का आकर्षण पाने के लिए विभिन्न ऑफर निकाले हैं। जिसमें पहले तो नवरात्र ऑफर था, अब दशहरा ऑफर शुरू हो गया है। जिसमें सभी सामानों में ऑनलाइन एप से भी ज्यादा की छूट दी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन ऐप ने कारोबारियों का धंधा चौपट कर दिया है। सभी ऑनलाईन ऐप्स विदेशी हैं जिससे न हमारे देश को कोई फायदा है न ही प्रदेश को। प्रदेश के कारोबारी प्रदेश सरकार के लिए टैक्सों को भुगतान करते हैं और आपदा जैसी स्थिति में भी लोगों की मदद करते हैं। ऑनलाइन ऐप में जो सामान सस्ते दाम पर दिया जाता है उसी दाम से बाजारों में भी सामान मिलता है।लेकिन लोग ऑनलाइन ऐप पर ज्यादा खरीददारी करते हैं। ऐसे में ऑनलाइन ऐप को खत्म करने के लिए त्यौहारी सीजन में सभी व्यापारियों और कारोबारियों ने शहरवासियों के लिए विभिन्न ऑफर निकाले हैं, जिसमें मोबाइल के साथ गिफ्ट का प्रावधान और अन्य सामानों में 60 से 70 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। सभी दुकानों में 50 प्रतिशत तक की छूट न्यूनतम रखी गई हैं। वहीं शहर के ज्वैलरों ने भी लोगों के लिए आर्कषक ऑफर का प्रावधान किया गया है। त्यौहारी सीजन के साथ इन दिनों शादी के सीजन भी चल रहे हैं। जिससे मालरोड के कारोबारियों ने कूपन सिस्टम का प्रावधान किया है। जिससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपए और मंहगी सामग्री जीतने का ऑफर मिल रहा है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
