Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»आंगनबाड़ी वर्कर्ज की शैक्षणिक योग्यता मांगी,
    शिमला

    आंगनबाड़ी वर्कर्ज की शैक्षणिक योग्यता मांगी,

    By Himachal VartaOctober 27, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्री-नर्सरी टीचर भर्ती से पहले आंगनबाड़ी वर्करों को स्कूलों में कोटा देने पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रूपाली ठाकुर के साथ पहली बैठक की है। गुरुवार को सचिवालय में हुई इस बैठक में दोनों विभागों में चल रहे कई सवाल उठे हैं। इनसवालों को देखते हुए शिक्षा सचिव ने आंगनबाड़ी वर्करों की शैक्षणिक योग्यता और मानदेय को लेकर कुछ और जानकारी मांगी है। महिला एवं बाल विकास विभाग से पूछा गया है कि वर्तमान में 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों की शैक्षणिक योग्यता क्या है और इन्हें अभी इन्सेंटिव मिलाकर कितना भुगतान हो रहा है? इस बैठक के दौरान एक मुख्य सवाल यह उठा है कि आंगनबाड़ी वर्कर को प्री-नर्सरी के लिए स्कूल में लेने के बाद उसे आंगनबाड़ी केंद्र के तहत भारत सरकार के अन्य कार्यक्रमों का क्या होगा? आंगनबाड़ी में प्री स्कूल एजुकेशन के अलावा गर्भवती महिलाओं की रजिस्ट्रेशन, मॉनिटरिंग, पोषाहार और धात्री महिलाओं को लेकर भी कई तरह के कार्यक्रम चलते हैं? यह भी चर्चा हुई कि यदि आंगनबाड़ी वर्कर को प्री-नर्सरी में लेना है, तो छह महीने का ब्रिज कोर्स भी करवाना होगा।महिला एवं बाल विकास विभाग से एक फीडबैक यह भी रखा गया कि सरकारी स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी में भी अब बच्चों की संख्या कम हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहरी क्षेत्र में खुल रहे प्ले स्कूल हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पोषाहार के बजाय इसलिए प्ले स्कूल में भेज रहे हैं, ताकि वे स्कूल जाने से पहले कुछ सीखें। शिक्षा सचिव ने समग्र शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग से इस मामले में कुछ और बिंदु भी बताने को कहा है। आंगनबाड़ी और प्री-स्कूल की को-लोकेशन को लेकर भी बात हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दिए गए मैंडेट के दायरे में ही आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.