शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश विकास की दृष्टि से विपरीत दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को दस माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन चुनावी वादे कब पूरे होंगे। ये शब्द भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। कांग्रेस ने चुनाव के समय प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार पर अब तक प्रदेश की बहनों का 4000 करोड़ रुपए का बकाया हो चुका है। ऐसे में सरकार को जल्द प्रदेश की महिलाओं को यह तोहफा देना चाहिए।भाजपा ने सत्ता में रहते हुए डीजल को सस्ता किया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर वह भी महंगा हो गया। कांग्रेस ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से भी झूठ बोला तथा कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देंगे। एक लाख युवाओं को नौकरी देने के बजाय सरकार ने दस हजार व्यक्तियों को नौकरी से ही निकाल दिया। इसके अतिरिक्त 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गोबर और दूध खरीद जैसे वादों को भी सरकार भूल ही चुकी है। श्री बिंदल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही सत्ता की बागडोर सौंपने वाले हैं।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
