ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। उपायुक्त राघव शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत निर्माण में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया और पूरे राष्ट्र को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार हुसन चंद सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
