Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में 22वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (हिम उत्सव) धूमधाम से मनाया गया
    शिमला

    हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में 22वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (हिम उत्सव) धूमधाम से मनाया गया

    By Himachal VartaNovember 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा में 22वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (हिम उत्सव) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमुख विज्ञापन कंपनी ग्लोबल नेटवर्क के एमडी एवं प्रतिष्ठित वैश्विक एनजीओ रोटरी इंटरनेशनल के सामुदायिक सेवा निदेशक प्रदीप सिसोदिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारतवर्ष की संस्कृति की झलकियां पेश कर अनेकता में एकता का संदेश दिया।छात्रों द्वारा पेश पहाड़ी नाटियों ओरो दे मेरो डंगरो, ओ भाटो री बलुए आदि पर पूरा पांडाल झूम उठा। इसके आलावा हरियाणवी गाने बलम मेरा गोरा चिट्टा पर नृत्य, बंगाली, डोगरी, कांगड़ी, चंबियाली, पंजाबी, किन्नौरी व लिल्लीपुट डांस ने भी खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर छात्रों ने आओ मेरे दोस्तो अपनाएं योगा प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। छात्रों द्वारा पेश एकांकी के माध्यम से एक तरफ नशे पर चोट की गई तो दूसरी तरफ सबसे बड़ी वैश्विक समस्या बन चुके आतंकवाद पर शानदार प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। इसके आलावा किसानों को श्रद्धांजलि, देशभक्ति, स्वच्छता आदि अनेक विषयों पर पेश किए गए एकांकी नाटकों ने कभी माहौल को गमगीन तो कभी रोमांटिक बना डाला। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश रंटा ने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियां एवं सफलताएं मुख्यातिथि, अभिभावकों एवं दर्शकों के समक्ष रखी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.