शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन झाकड़ी में अंतर परियोजना वालीबाल खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई हैं। एसजेवीएन अंतर परियोजना खेल प्रतियोगता 4 नवंबर से शुरू होकर 7 जनवरी 2024 तक चलेगी। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 04 से 05 नवंबर तक एनजेएचपीएस झाकड़ी में वालीबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ वालीबाल खेल मैदान, झाकड़ी में मुख्यातिथि महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा विवेक भटनागर द्वारा किया गया और एसजेवीएन सॉन्ग को सस्वर गाया गया । तत्पश्चात मुख्यातिथि विवेक भटनागर ने उपस्थित सभी टीमों की मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी से टीम भावना के साथ खेलने का अनुरोध किया और कहा कि खेल सिर्फ खिलाडिय़ों का ही नहीं, बल्कि इसमें पूरी मैनेजमेंट कोचे एवं समन्वयक सभी का सहयोग है। इससे शारीरिक व्यायाम के साथ साथ आपसी भाईचारे का भी आदान प्रदान होता है, इसलिए आप सब अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने अपने यूनिट का प्रतिनिधित्व करें। कार्यक्रम के आरंभ में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के बच्चों द्वारा हिमाचली नाटी की मनमोहक प्रस्तुति की गई।दो दिनों तक चलने वाली इस अंतर प्रोजेक्ट वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें भाग ले रही है, जिसमें नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के साथ साथ कॉरपोरेट हैडक्वार्टर शिमला, रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन , लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट और बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की टीमें शामिल है। पहले दिन सभी टीमों ने अपने दो दो मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में पहले , दूसरे और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। इस शुभ अवसर पर परियोजना प्रमुख/ कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार जो किसी कार्यालय कार्य के कारण दौरे पर है। उन्होंने विभिन्न यूनिट से आए सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और साथ ही सभी खिलाडिय़ों को सफल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बताया गया की निगम को नई राह, नई दिशा दिखाने वाले निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, जिन्होंने एसजेवीएन को एक नई पहचान देकर विश्व पटल पर स्थापित किया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
