शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के साथ लगते पटगेहर में देर रात एक जेसीबी मशीन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑपरेटर/चालक प्रेम चंद गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बंटी ठाकुर 25 निवासी करसोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जेसीबी मशीन से पटगेहर में लिंक रोड बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी ऑपरेटर ने मशीन ने नियंत्रण खोया।इससे जेसीबी दुर्घटाग्रस्त हो गई और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा रही। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को घायलों का रेस्कयू कर सडक़ पर पहुंचाया और उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। आईजीएमसी में डाक्टरों ने बंटी ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेम चंद पुत्र साजू राम निवासी मसोग सुंदरनगर मंडी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उधर, एएसपी सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
