Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिरी एक की मौत एक गंभीर रुप से घायल
    शिमला

    जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिरी एक की मौत एक गंभीर रुप से घायल

    By Himachal VartaNovember 9, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के साथ लगते पटगेहर में देर रात एक जेसीबी मशीन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑपरेटर/चालक प्रेम चंद गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान बंटी ठाकुर 25 निवासी करसोग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जेसीबी मशीन से पटगेहर में लिंक रोड बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी ऑपरेटर ने मशीन ने नियंत्रण खोया।इससे जेसीबी दुर्घटाग्रस्त हो गई और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा रही। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को घायलों का रेस्कयू कर सडक़ पर पहुंचाया और उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। आईजीएमसी में डाक्टरों ने बंटी ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेम चंद पुत्र साजू राम निवासी मसोग सुंदरनगर मंडी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। चालक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। उधर, एएसपी सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस थाना ढली के पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.