शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिवाली के लिए अग्निशमन विभाग के जवान 12-12 घंटों की शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। प्रदेश भर में आग की घटनाओं से निपटने के लिए करीब एक हजार 600 फायर अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने प्रदेश भर में करीब 241 गाडिय़ां लगाई हैं।प्रदेश में आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग की ओर गाडिय़ों के अलावा शिमला शहर में लगाए गए हाईड्रेंट भी लगाए हैं। विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त मात्र में पानी का स्टॉक भी उपलब्ध किया गया है। प्रदेश भर में अग्निशमन विभाग के 22 फायर स्टेशन और 13 सब फायर स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग की 45 चौकियां भी बनाई गई हैं। शिमला में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए 17 गाडिय़ां डियूटी पर लगाई हैं। शिमला के संजौली, बालूगंज और लक्कड़ बाजार के पास आई सकेटिंग रिंक में भी पटाखों के स्टाल के पास फयार ब्रिगेड के जवान तैनात किए गए हैं।दिवाली के लिए प्रदेशभर में डियूटी पर तैनात किए गए एक हजार 600 फायर कर्मियों की पुष्टि अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अग्निशमन विभाग के 22 फायर स्टेशन और 13 सब स्टेशन और 45 चौकियां बनाई गई हैं। महेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से 241 छोटे और बड़े वाहन भी डियूटी पर लगाए गए हैं। चीफ फायर आफिसर महेश कुमार शर्मा ने कहा कि 12-12 घंटे की शिफ्ट में जवान डयूटी पर तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग संटेर के भी 40 कर्मचारी दीवाली के लिए तैनात किए जाएंगे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
