शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिवाली पर्व पर आतिशबाजी और पटाखों से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। दिवाली के दौरान आगजनी की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जन व धन के भारी नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर्व पर आग की ज्यादातर घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि सावधानियां बरती जाएं, तो इन दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कई बार बिना सावधानी बरते आतिशबाजियों के अंधाधुंध उपयोग से खुशी का यह अवसर मातम में तब्दील हो जाता है। कुछ सावधानियां एवं सुरक्षा के उपाय इस प्रकार की दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। दिवाली के अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने हेतु प्रदेश में 241 अग्निशमन वाहन तथा 739 अग्निशमन अधिकारी, कर्मचारी व 883 गृहरक्षक तैनात किए गए हैं।अग्निशमन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में आतिशबाजी के प्रयोग संबंधी कुछ सावधानियां बताई गई हैं। अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने बताया कि आतिशबाजी पैकट पर लिखे अग्नि सुरक्षा निर्देशों और सावधानियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके अलावा आतिशबाजी चलाते समय हमेशा पानी और रेत की बाल्टी तैयार रखें। बाजू दूर करके आतिशबाजी को जलाएं और अपना चेहरा उससे दूर रखें। इसके अलावा जलते हुए पटाखों का प्रवेश रोकने के लिए अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को ठीक से बंद करें। केवल मानक आतिशबाजियों का ही प्रयोग करें। बच्चों को बड़ों की देखरेख में ही आतिशबाजी चलाना चाहिए। खुले मैदानों और खुली जगहों पर आतिशबाजी चलाना सुरक्षित होता है। आतिशबाजी चलाते समय चुस्त रहें व सूती कपड़े पहनें। सुरक्षा के लिए जूते, चश्मा पहनें। पटाखे चलाते समय बुजुर्गों, बच्चों और व महिलाओं का ध्यान रखें। अगर, दुर्घटनावश जल जाएं, तो जब तक दर्द कम न हो जाए, ठंडा पानी डालते रहें और तुरंत डाक्टर की सलाह लें।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
