शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज ) धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। हालांकि आज मौसम ने प्रदेशभर में खलल डाला पर खरीददारों का उत्साह बरकरार रहा। प्रदेश के सभी बाजारों में शुक्रवार को सुबह से ही भारी भीड़ लगी रही। फेस्टिवल सीजन में नई कारों की भी जमकर बिक्री हुई। शाम को बाजार में भीड़ इतनी अधिक रही कि लोगों का इधर उधर जाना भी मुश्किल हो गया। हालांकि बरसात के दौरान भी पूरे प्रदेश में त्रासदी आई थी। सैकड़ों लोगों ने अपने आशियाने खो दिए और लोगों की जान भी गई है। कारोबारियों पर भी इसका भारी असर पड़ा था, लेकिन फेस्टिवल सीजन ने कारोबारियों को हुए नुकसान की काफी भरपाई कर दी है। धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा भीड़ बरतन की दुकानों के अलावा ज्वेलर्स, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों की दुकानों में रही। ग्राहकों ने भी बारिश की परवाह नहीं की। मान्यता है कि इस दिन कोई बरतन खरीदा जाए तो शुभ होता है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
