शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नेरवा बाजार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा फल, सब्जी एवं मीट विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चौपाल के निरीक्षक आतिश ठाकुर द्वारा नायब तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर एवं पुलिस की उपस्थिति में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा मीट विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें आवश्यक हिदायतें भी जारी की गई। इस विभागीय कार्रवाई में फल सब्जी विक्रेताओं से सात हजार एक सौ दस रुपए मूल्य के हलकी गुणवत्ता अथवा सड़े-गले 151 किलो फल व सब्जिया ज़ब्त की गई।इस मौके पर दुकानदारों द्वारा दुकानों में रेट लिस्ट न लगाए जाने पर भी कार्रवाई की गई। आतिश ठाकुर ने बताया कि सभी मामलों को आगामी करवाई के लिए एसडीएम कार्यालय चौपाल को प्रेषित कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, विशेष कर सब्जी विक्रेताओं को एचपी मार्किंग एंड डिस्प्ले 1977 के तहत पांच चेतावनियां भी जारी करते हुए अपनी दुकानों में रोजाना नई रेट लिस्ट डिस्प्ले करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि उपमंडल चौपाल और कुपवी के विभिन्न बाजारों में इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी तथा जो भी नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया, उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा की गई इस कारवाई से फल, सब्ज़ी एवं मीट विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
