शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा स्कूलों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्रों को उसका पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक नौ स्पोट्र्स होस्टल हैं, जिनकी संख्या को बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं में नवयुवक मंडल ढाड़ी के माध्यम से आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है तथा क्षेत्र में सडक़ों के अधिक जाल के कारण अकेले जुब्बल कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 123 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इन सडक़ों के सुधारीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के चलते सेब सीजन में लगभग दो करोड़ पेटियों का सफल परिवहन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त मांगों पर उचित कार्रवाई कर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाड़ी के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है तथा अतिरिक्त आवश्यकता पडऩे पर उसे भी पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुधीरा पनाटू, बीसीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोटा, उपमंडलाधिकारी (ना) राजीव सांख्यान, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत पनाटू, सचिव मोहित सहित अन्य उपस्थित रहे।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
