Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»मनाली नेशनल हाई-वे जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। 
    कुल्लू

    मनाली नेशनल हाई-वे जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। 

    By Himachal VartaNovember 15, 2023
    Facebook WhatsApp
    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मनाली नेशनल हाई-वे जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। आपदा के दौर में बरपे जल प्रलय के चलते आधा दर्जन से अधिक साइटें नेशनल हाई-वे पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। वहां पर वर्तमान में भले ही नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिंगल ट्रैक वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया है, लेकिन अब जल्द ही कुल्लू से मनाली नेशनल हाई-वे नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 17 करोड़ रुपए की लागत से डीपीआर तैयार कर दी है और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय भू-तल विभाग को प्रेषित कर दिया है। जल्द ही डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद कुल्लू मनाली नेशनल हाई-वे पर कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा। नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान का कहना है कि जुलाई माह में बरपे कहर के चलते रायसन, पतलीकुहल के महीली, 18 मिल, ग्रीन बैरियर, आलू ग्राउंड मनाली और क्लॉथ हाउस सहित अन्य जगहों पर नेशनल हाई-वे पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था। जहां पर वर्तमान में वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे किया गया है और दोबारा से व्यास नदी के साथ सटे इस एरिया को सिंगल ट्रैक वाहनों की आवाजाही के लिए रिस्टोर किया गया है, लेकिन अब जल्द ही कुल्लू से मनाली तक नेशनल हाई-वे को नए स्वरूप देने के लिए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नया प्रारूप तैयार करके मंजूरी के लिए भेज दिया है।भू वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बातें सामने आई है कि नेशनल हाई-वे किनारे जहां कहीं पर भी रिटेनिंग वॉल लगाई गई है, वहां पर नेशनल हाई-वे पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया है और जहां कहीं पर रिटेनिंग वाल नहीं लगाई गई है। वह एरिया बरसात में जल प्रलय के प्रभाव में आकर ध्वस्त हो गए हैं, जिसके चलते अब नए सिरे से कुल्लू से मनाली तक इस एरिया में रिटेनिंग वाल सहित पूरी तरह से सुरक्षित और महफूज करने के लिए रूपरेखा तैयार कर दी है और इसे अमलीजामा पहनाने में सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम पूरी मुस्तादी के साथ जुट गई है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.