पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– द स्कॉलर्स होम स्कूल के स्कूल प्रांगण में पूर्व छात्रों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले 10 साल तक के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इस मुलाकात पर उपस्थित विद्यार्थी एवं अध्यापक गण बहुत खुश हुए और अध्यापकों ने गौरवान्वित महसूस किया कि उनके द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे आज विभिन्न पदों तक पहुंच चुके हैं। जो विद्यार्थी इस अवसर पर नहीं पहुंच सके उन्होंने अपने संदेश अपने मित्रों और अपने अध्यापकों तक पहुंचाए जिसको सुनकर उपस्थित सभी सदस्य भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर उपस्थित स्कूल निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग , गुरमीत कौर नारंग और पूर्व अध्यापिकाएं अलका खंडूजा और ज्योति अरोड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार तथा अपनी बीती हुई यादें साझा की। अपने विचार रखते हुए ज्योति अरोड़ा ने बताया कि हमें हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए क्योंकि उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए इन्होंने ही हमें सहारा दिया। अलका खंडूजा ने भी अपने बीते हुए दिनों की यादों को ताजा करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। विद्यार्थी भी अपने मित्रों से मिलकर बहुत खुश नजर आए तथा भविष्य में ऐसे ही मिलते रहने की कामना भी की।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
