शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारत तिब्बत व्यापारिक संबंधों के प्रतीक में रूप में मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर संपन्न हो गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लवी मेला मैदान से इस मेले के विधिवत्त समापन की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश के लोक निर्माण युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह, रामपुर के विधायक नंदलाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मेले और त्योहार समृद्ध भारतीय संस्कृति के प्रतीक है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग अंदाज से मेलों का आयोजन किया जाता है। रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी मेला भी व्यापारिक संबंधों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसकी भव्यता को बनाए रखने के लिए सरकारी स्तर पर भी प्रयास हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस मेले की पौराणिकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर भी सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि लवी मेला हमारी समृद्ध संस्कृति के साथ पारंपरिक खानपान को भी संरक्षित करता है। इसे हमें कायम रखना होगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला करीब 400 वर्षों से मनाया जा रहा है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
