शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार की ओर से शीतकालीन सत्र करवाने के लिए दो प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय को भेजे गए हैं। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कही है। पठानिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र करवाने को लेकर सरकार की तरफ से दो प्रस्ताव आए हैंहिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय शीतकालीन सत्र करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र को करवाने के लिए दो प्रस्ताव आए जिनकी तिथियां 11 से 17 दिसंबर और दूसरा 18 दिसंबर से 25 दिसंबर का जिक्र किया गया है। अब प्रदेश सरकार की मर्जी है कि वह कब हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र को करवाना चाहती हैउन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र का आयोजन कैलेंडर वर्ष में ही करवाना होता है, क्योंकि 2024 फरवरी में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र होना है। जिसमें प्रदेश सरकार के एक साल का लेखा जोखा राज्यपाल द्वारा अपने अभिभाषण में प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ये सत्र 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होने की पूरी संभावना है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
