Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»कांग्रेस की सारी गारंटियां झूठ का पुलिंदा- रावत
    ताजा समाचार

    कांग्रेस की सारी गारंटियां झूठ का पुलिंदा- रावत

    By Himachal VartaNovember 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाली सभी महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि राशि दी जाएगी और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्रति वर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएगी।इतना ही नहीं सभी घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ प्रदेश के किसानों से 80 रुपए प्रति लीटर गाय का दूध और 100 रुपए प्रति लीटर भैंस का दूध लेने की भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व गारंटी दी थी। लेकिन यह सारी गारंटी झूठी साबित हुई है। रावत ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते हुए एक वर्ष पूर्ण होने वाला है लेकिन अभी तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। रावत ने बताया कि अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव होने है और चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से झूठी गारंटी का हिसाब मांगेगी और जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का घेराव भी करेगी।रावत ने बताया कि वायदे उतने करने चाहिए जितने निभा भी सके। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है। उन्होंने बताया कि सरकार विकास करने के लिए बनाई जाती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद संभालते ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा खोले गए सैकड़ो सरकारी संस्थान बंद कर दिए हैं। जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.