कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कुल्लू के नांगा बाग के पास पंजाब रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार ट्रक यूनियन अड्डा इंचार्ज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया।हादसा सोमवार देर रात पेश आया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घटना से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
